उत्तर प्रदेश
सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन को किया गया हाउस अरेस्ट, मस्जिद विवाद के बीच पुलिस का बड़ा एक्शन!
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है. बताया गया कि वह सहारनपुर जाने के लिए अपने कैराना स्थित आवास से निकल रही थीं, तभी रात में भारी संख्या में पुलिस बल उनके घर पहुंच गया. पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया. इसके बाद सांसद को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया. इकरा हसन का कहना है कि वह सहारनपुर जाकर अधिकारियों से मिलना और क्षेत्र की जनता की आवाज उनके सामने रखना चाहती थीं.
सहारनपुर जाने से पहले घर पर पहुंची पुलिस
इकरा हसन बोलीं- अधिकारियों से मिलने जाना था
हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद सांसद इकरा हसन ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘रात मुझे सहारनपुर जाने से रोकने के लिए मेरे कैराना स्थित आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया गया. मैं सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के संबंध में अधिकारियों से मिलने और क्षेत्र की जनता की आवाज उनके सामने रखने के लिए सहारनपुर जाना चाहती थी, लेकिन मुझे घर से निकलने तक नहीं दिया गया.’
सरकार और प्रशासन से पूछा सवाल
इकरा हसन ने अपनी प्रतिक्रिया में सरकार और प्रशासन से भी सवाल किया. उन्होंने कहा, ‘मेरा सवाल प्रशासन से है -क्या एक निर्वाचित सांसद को अपने क्षेत्र की जनता से जुड़े विषय पर अधिकारियों से मिलना भी अब अपराध हो गया है? लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता की आवाज़ उठाने के लिए चुने जाते हैं. मुझे रोककर उस आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता.’
मस्जिद विवाद के बीच बढ़ी सियासी हलचल
दरअसल सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था. आज ही प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यहां बने मस्जिद के ढांचे को ढहा दिया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे. प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है. इसी मामले के संबंध में इकरा हसन सहारनपुर जाकर अधिकारियों से मिलने की बात कह रही थीं. वहीं सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

