राज्य
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर गंगा का कहर, 110 की जगह 20 किमी/घंटे की रफ्तार से गुजर रही ट्रेनें
जिले में गंगा के उफान ने अब ट्रेनों की रफ्तार भी थाम दी है। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने और निचले इलाकों में पानी फैलने के बाद रेलवे ने भागलपुर -जमालपुर रेलखंड पर एहतियाती कदम उठाया है।
कल्याणपुर से रतनपुर स्टेशन के बीच करीब 12 किलोमीटर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार घटाकर 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। इस हिस्से में सामान्य दिनों में ट्रेनें 100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरती है।
संबंधित रेलखंड पर काशन लगाया गया
गंगा का जलस्तर बढ़ने से रेल पुल-पुलियों के नीचे पानी का बहाव तेज हो गया है। ऐसे में रेलवे किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। पुलों की सुरक्षा और जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ट्रेनों को धीमी गति से गुजारने के लिए संबंधित रेलखंड पर काशन लगाया गया है।
रेलवे के अनुसार, जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति सामान्य होने तक यह एहतियाती व्यवस्था जारी रहेगी। रफ्तार कम किए जाने से इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन समय पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



