मध्य प्रदेश
ग्वालियर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस रोकी, ड्राइवर पर कट्टे से फायरिंग; 8 घंटे में तीन आरोपित गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर टेकनपुर के पास 50 बच्चों से भरी स्कूल बस को कार सवार बदमाशों ने रोककर उसके चालक पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे बुरी तरह घबरा गए और कई रोने लगे। गोली चालक के कनपटी के पास से निकल गई, जबकि छर्रे उसके चेहरे और सीने में लगे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी और करीब आठ घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वारदात का मुख्य आरोपित अर्जुन उर्फ भीमा यादव है। वह बस चालक खेम सिंह यादव के दोस्त रहे श्रीकृष्ण यादव का भाई है। पुलिस ने अर्जुन के साथ शिवम यादव और अभिषेक यादव को भी पकड़ा है, जबकि चौथे आरोपित राहुल यादव की तलाश की जा रही है।
कार रोककर बनाया फायरिंग का प्लान
पुलिस के अनुसार, पिछोर थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी खेम सिंह यादव टेकनपुर के ग्लोरियस स्कूल की बस चलाते हैं। शनिवार सुबह वह पिछोर, डबरा और आसपास के इलाकों से करीब 50 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे।
इसी दौरान छोटी अकबई इलाके में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने बस को ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर पुलिया के पास रास्ते में खड़ी हो गई। बस भी पीछे आकर रुक गई। खेम सिंह ने पहले महिला अटेंडर को कार चालक से बात करने के लिए नीचे भेजा।
महिला अटेंडर ने लौटकर बताया कि कार चालक कह रहा है कि उसकी सीएनजी खत्म हो गई है और बस चालक को बुलाकर कार को धक्का लगवाना है। इसके बाद खेम सिंह बस से उतरकर कार के पास पहुंच गए।
ड्राइवर के पास पहुंचते ही कट्टे से फायर
खेम सिंह जैसे ही कार के चालक के पास पहुंचे, बगल में बैठे बदमाश ने कट्टे से उन पर फायर कर दिया। गोली उनकी कनपटी के पास से निकल गई, लेकिन छर्रे चेहरे और सीने में जा लगे। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग निकले और घायल खेम सिंह वहीं गिर पड़े।
गोली चलने की आवाज सुनते ही बस में बैठे बच्चों में अफरा-तफरी व चीख-पुकार मच गई। महिला अटेंडर ने किसी तरह बच्चों को संभाला। शुरुआत में राहगीरों ने पुलिस को बताया कि बस में गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्पष्ट हुआ कि फायरिंग बस के भीतर नहीं, बल्कि चालक को निशाना बनाकर की गई थी।
चार साल पुरानी मौत का बदला लेने का शक
पुलिस की पूछताछ में वारदात के पीछे चार साल पुरानी घटना सामने आई है। बताया गया कि अर्जुन का भाई श्रीकृष्ण यादव और खेम सिंह यादव शादी का कार्ड लगाने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसा हो गया था, जिसमें श्रीकृष्ण की मौत हो गई थी।
अर्जुन को कथित तौर पर संदेह था कि हादसे के बाद खेम सिंह उसके भाई को घायल अवस्था में छोड़कर चले गए थे। इसी बात को लेकर वह खेम सिंह से रंजिश रखता था। पुलिस अब इसी पुरानी रंजिश को फायरिंग की वजह मानकर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- नागपुर से पकड़ा गया बांग्लादेशी घुसपैठिया, कच्छ बॉर्डर के पते पर बना था पासपोर्ट; एमपी STF की जांच तेज
तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी
पिछोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन यादव, शिवम यादव और अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपित राहुल यादव की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। राहुल बंधौली का रहने वाला बताया गया है और वारदात के बाद से फरार है।
पुलिस के मुताबिक चारों आरोपित शहर से बाहर भागने की कोशिश में थे, लेकिन इससे पहले ही तीन आरोपितों को पकड़ लिया गया। मामले में फरार आरोपित की गिरफ्तारी के साथ पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



