राज्य
ग्वालियर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, कार हटाने पर हुआ था विवाद
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार सुबह डबरा में स्कूल जा रही एक बस के चालक पर अज्ञात बदमाशों ने देसी कट्टे से गोली चला दी। घटना के समय बस में 50 से अधिक छात्र सवार थे। पुलिस ने साफ किया है कि हमलावरों ने बस को निशाना नहीं बनाया था, बल्कि ड्राइवर के बस से नीचे उतरने के बाद उस पर फायर किया।
एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि घटना सुबह पिछोर थाना क्षेत्र के समुदान गांव के पास हुई। स्कूल बस चालक खेम सिंह बच्चों को लेकर डबरा की ओर जा रहा था। रास्ते में एक कार सड़क के बीच खड़ी देखकर खेम सिंह ने बस रोकी और अपने हेल्पर को कार सवारों से गाड़ी हटाने को कहा।
कार में मौजूद लोगों ने बताया कि उनका सीएनजी खत्म हो गया है। इसके बाद खेम सिंह खुद बस से नीचे उतरा और कार को थोड़ा किनारे धक्का देने का सुझाव दिया ताकि बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकें। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और कार सवार युवकों ने देसी कट्टे से उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
गोली चलने से ड्राइवर खेम सिंह के चेहरे पर छर्रे लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। खेम सिंह ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे और वह हमलावरों को नहीं पहचानता है।
एसडीओपी सौरभ कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला किसी पुरानी निजी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

