मध्य प्रदेश
MP Police में बड़ा फेरबदल: 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले; देखें किसे-कहां मिली पोस्टिंग
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य शासन ने 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
तबादला सूची में 2023 बैच के पांच और 2024 बैच के पांच IPS अधिकारी शामिल हैं। नई पदस्थापना के साथ कई शहरों और जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
2023 बैच के इन IPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
2023 बैच के IPS अधिकारियों में मनीष भारद्वाज को डीएसपी साइबर से एसीपी इंदौर, आलोक कुमार वर्मा को सहायक पुलिस अधीक्षक देवास से CSP रीवा और वैभव प्रिया को सहायक पुलिस अधीक्षक रतलाम से एसडीओपी नेपानगर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह शुभम सिंह ठाकुर को सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा और मनोज कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से एसीपी भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
2024 बैच के इन आईपीएस के तबादले
2024 बैच के IPS अधिकारियों में लेखराज मीना को सहायक पुलिस अधीक्षक छतरपुर से एसडीओपी सैलाना, काजल सिंह को सहायक पुलिस अधीक्षक उज्जैन से एसडीओपी खुरई (सागर) पदस्थ किया गया है।
वहीं राजीव अग्रवाल को सहायक पुलिस अधीक्षक रीवा से एसडीओपी कुक्षी (धार), दीपांशु को सहायक पुलिस अधीक्षक सागर से एसडीओपी मनावर (धार) और अमित कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक खंडवा से एसडीओपी सिंगरौली भेजा गया है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



