उत्तर प्रदेश
‘हिंदू कट्टरपंथ से खतरा…’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ
भारत की सनातन परंपरा और हिंदुत्व को लेकर एक नई सियासी बहस छिड़ गई है. पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा दिए गए एक बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोरदार पलटवार किया है. सीएम योगी ने हामिद अंसारी के बयान को ‘भारत और भारतीय परंपरा के लिए डरावना’ करार दिया है. ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उपराष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके द्वारा सनातन परंपरा को कोसने और हिंदू परंपरा को अपमानित करने की कोशिश की गई है.
योगी ने अंसारी के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
20 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हामिद अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण और संवैधानिक पद पर 5 साल तक रहे व्यक्ति का ऐसा वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. सीएम योगी ने कहा कि यह वक्तव्य दुनिया में भारत की छवि को खराब करने और एंटी-इंडिया ताकतों के एजेंडे का हिस्सा लगता है.
क्या था हामिद अंसारी का बयान?
यह पूरा बवाल हामिद अंसारी द्वारा ‘एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर’ में दिए गए एक बयान से शुरू हुआ. हामिद अंसारी ने एजी नूरानी की किताब ‘द आरएसएस: अ मिनेस टू इंडिया’ का हवाला देते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने कथन का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि नेहरू जी ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक में कहा था कि भारत के लिए कम्युनिज्म (साम्यवाद) से ज्यादा बड़ा खतरा हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है. हामिद अंसारी का यह बयान सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया.
बीजेपी और वीएचपी ने भी जताई आपत्ति
हामिद अंसारी द्वारा दिए गए इस बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. इस बयान को लेकर अब दो तरफा बहस चल रही है. एक तरफ लोग उस पुराने ऐतिहासिक संदर्भ की चर्चा कर रहे हैं जिसका जिक्र अंसारी ने किया था, तो वहीं दूसरी तरफ इस बात को आज के राजनीतिक माहौल से जोड़कर सवाल उठाए जा रहे हैं. सीएम योगी की इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद यह मुद्दा और भी ज्यादा गरमा गया है.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

