बिहार-झारखंड
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी पर सांसद का कड़ा संदेश, बोलीं- नहीं होगा समझौता
कर्पूरीग्राम में युवती के साथ हुई बदसलूकी की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। मामले को लेकर समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस-प्रशासन के लगातार संपर्क में
सांसद ने इंटरनेट मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि उन्हें घटना की जानकारी बुधवार देर रात मिली। इसके बाद से ही वह लगातार जिले के पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं।
उन्होंने अधिकारियों से बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। सांसद के अनुसार, घटना से संबंधित वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
शाम्भवी ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवतियों के सम्मान की रक्षा समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। वह मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर भी अधिकारियों के संपर्क में रहेंगी।
पीड़िता का वीडियो प्रसारित नहीं करने की अपील
सांसद ने घटना से संबंधित वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने को लेकर लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी वीडियो को साझा नहीं किया जाना चाहिए, जिससे पीड़िता का चेहरा या उसकी पहचान उजागर होती हो। पीड़िता की गरिमा और पहचान की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
संवेदनशीलता बरतने की अपील
उन्होंने कहा कि पुलिस भी लगातार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि पीड़िता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहे। सांसद ने समस्तीपुरवासियों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की हर बेटी का सम्मान, सुरक्षा और गरिमा समाज की जिम्मेदारी है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

