बिहार-झारखंड
पितृपक्ष मेला 2026: विष्णुपद मंदिर और देवघाट पर पुलिस मुस्तैद, संदिग्धों पर वॉकी-टॉकी और CCTV से रखी जा रही नजर
पितृपक्ष मेला के तीसरे दिन सोमवार को पिंडदानियों की भीड़ देखी गई। फिर भी पुलिस प्रशासन चौकस रहते हुए विष्णुपद के गर्भगृह से लेकर देवघाट तक पुलिस प्रशासन, सीताकुंड, उतर मानुष, रामशिला सहित अन्य पिंडवेदियों पर अपने दायित्व निर्वहन करते देखे गए।
गयाजी आने वाले पिंडदानी फल्गु नदी के देवघाट पर तर्पण करने के लिए अवश्य जाते हैं। देवघाट की सुरक्षा की कमान नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह संभाले हुए हैं।
देवघाट पर सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था
उन्होंने बताया कि देवघाट पर सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय नहीं हो। इसी क्रम मे सिटी एसपी अभिनव ने देवघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी और जवानों से मधुर भाषा,शिष्टचार और मानवता का परिचय देने का निर्देश दिया।
पुलिस पदाधिकारी व जवानों के व्यवहार से पिंडदानियों को किसी भी आहत नहीं हो। इसका ख्याल रखा जाए। साथ ही जो व्यक्ति मेला क्षेत्र में उदंडता करते हुए दिखाई दे उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गर्भगृह में जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने कमान संभाल रहे हैं।
चरण पर पिंड अर्पित करने में कोई असुविधा नहीं हो
पिंडदानियों को जगत के पालनहार के चरण पर पिंड अर्पित करने में कोई असुविधा नहीं हो। इसके लिए पुलिस पदाधिकारी तैनात है। मंदिर परिसर में विष्णुपद अस्थायी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बाकी-टाकी से लगाता निगरानी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेला के तीसरे दिन पुलिस मुस्तैदी के कारण कोई मामला दर्ज नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से मेला तीसरे संपन्न हो रहा है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

