उत्तर प्रदेश
इंडिया गठबंधन की बैठक से क्यों गायब रहे अखिलेश यादव? बृजभूषण सिंह के एक बयान ने मचाया सियासी भूचाल!
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक हो रही है. बैठक में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होने पहुंचे. बैठक का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर हाल के विवाद और आगे की रणनीति बताया जा रहा है. SIR को लेकर विपक्षी दल पहले ही कई सवाल उठा चुके हैं.
बैठक के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेताओं के पहुंचने की जानकारी है. विपक्षी दलों की इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इस बैठक में चर्चा का मुद्दा यही है कि अखिलेश यादव क्यों शामिल नहीं हुए हैं… कोई रणनीति है या दूरी बना रहे हैं?
अखिलेश यादव क्यों नहीं पहुंचे?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. दरअसरल, उनके पहले से तय कार्यक्रम हैं. वे आज राज्यसभा चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए हैं. बताया गया कि इसके अलावा भी उनके कुछ कार्यक्रम निर्धारित हैं.
अखिलेश यादव की जगह सपा की ओर से मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक और रामपुर के सांसद मोहम्मद महबूबुल्लाह नदवी बैठक में प्रतिनिधित्व करने पहुंचे. अखिलेश यादव के बैठक से दूर रहने की चर्चा पिछले दिन से ही चल रही थी. हालांकि सपा की ओर से इसे उनके पहले से तय कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है.
CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर क्या चर्चा होगी?
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की बात कही जा रही है. SIR को लेकर विपक्षी दलों ने पहले कई सवाल उठाए हैं. अब इस मुद्दे पर विपक्ष आगे किस तरह की कार्रवाई करेगा, इस पर बैठक में चर्चा हो सकती है.
विपक्ष की ओर से प्रदर्शन और महाभियोग प्रस्ताव जैसे विकल्पों को लेकर भी चर्चा की बात सामने आई है. हालांकि बैठक के बाद ही साफ होगा कि विपक्ष की ओर से क्या फैसला लिया जाता है.
बैठक स्थल पर नेताओं का पहुंचना शुरू
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर बैठक से पहले मीडिया का जमावड़ा लगा है. नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था की गई है.
इसी दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी एक बयान सामने आया. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में सीट-शेयरिंग पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “अखिलेश के बिना सब सूना है.” ये शब्द कहने के बाद भाजपा नेता मुस्कुराते दिखे.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

