मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के 58 लाख छात्रों को ड्रेस के लिए मिलेंगे 600 रुपये, मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार, 29 सितंबर को कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। सरकार ने 58 लाख छात्रों के बैंक खातों में 600 रुपये ट्रांसफर करने का फैसला लिया है। ये रुपये बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दिए जाएंगे।
सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि राज्य सरकार यूनिफॉर्म के लिए समय पर टेंडर नहीं निकाल पाई थी और इस प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप भी लगे थे।
अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले 58 लाख छात्रों को स्कूली यूनिफॉर्म देने का फैसला किया है।
DBT के जरिए बच्चों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे पैसे
राज्य कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि पैसे की ट्रांसफर प्रक्रिया ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के जरिए होगी। एकेडमिक सेशन शुरू होने के पांच महीने बाद ये राशि बच्चों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।
चेतन कश्यप ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले 58 लाख छात्रों को यूनिफॉर्म अलाउंस देने के लिए 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए 348.07 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने कहा, ‘सरकार ने शुरू में इस साल छात्रों को सिली-सिलाइ यूनिफॉर्म देने का फैसला किया था, लेकिन आपत्तियों के कारण टेंडर नहीं हो पाया। अब यह रकम DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे छात्रों और उनके माता-पिता के खातों में भेजी जाएगी।’
कश्यप ने आगे कहा, ‘हम अगले एकेडमिक ईयर से समय पर यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए एक नई प्रक्रिया शुरू करेंगे।’
यूनिफॉर्म के साथ-साथ, मंत्रिपरिषद ने पुलिस कॉन्स्टेबल, स्पेशल आर्म्ड फोर्सेज, जेल गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड और एक्साइज कॉन्स्टेबल जैसी यूनिफॉर्म वाली सेवाओं में ‘अग्निवीरों’ को 20 प्रतिशत हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन देने का फैसला किया है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

