बिहार-झारखंड
थानाध्यक्ष ने निकाली चप्पल और तान दी पिस्टल, छपरा में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान विवाद, Video वायरल
गंडक नदी के तटबंध टूटने से आई भीषण बाढ़ के बीच मकेर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर में राहत सामग्री वितरण के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है।
घटना से संबंधित एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ग्रामीणों की ओर पिस्टल ताने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
राहत लेने के लिए कतार में खड़े थे ग्रामीण
बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तमपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण पुलिस-प्रशासन की देखरेख में कराया जा रहा था।
राहत सामग्री लेने के लिए ग्रामीण कतार में खड़े थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों और थानाध्यक्ष के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।
प्रसारित वीडियो में थानाध्यक्ष पहले चप्पल निकालते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह कमर से पिस्टल निकालकर ग्रामीणों की ओर तानते नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो में विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और किन परिस्थितियों में थानाध्यक्ष ने हथियार निकाला, यह स्पष्ट नहीं है।
मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से तत्काल आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच राहत वितरण के दौरान हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी की चर्चा है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

