राज्य
ग्वालियर में झांकी दिखाने के बहाने नरबलि की कोशिश, 14 साल के किशोर पर चाकू से 9 वार; मरा समझकर जंगल में छोड़ भागा पड़ोसी
ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी युवक ने 14 साल के नाबालिग बच्चे को माता की झांकी दिखाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसकी बलि देने की कोशिश की। सिरफिरे ने बच्चे पर चाकू से ताबड़तोड़ नौ वार किए और मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल किशोर होश आने पर किसी तरह पैदल अपने घर पहुंचा, जिसके बाद स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गोलेश्वर मंदिर के जंगल की है घटना
घटना 18 अक्टूबर की करहिया थाना क्षेत्र के गोलेश्वर मंदिर के जंगल की है। रिठौदन गांव निवासी मनीष रावत का 14 वर्षीय बेटा निशांत रावत घर पर था। आरोप है कि उसका पड़ोसी विक्की गौड़ उसे बाइक पर बैठाकर माता की झांकी दिखाने के बहाने गोलेश्वर की पहाड़ी पर ले गया।
आरोपित बोला- मैं तुम्हारी बलि देना चाहता हूं
पहाड़ी के पास जंगल में पहुंचने पर जब निशांत ने वहां आने की वजह पूछी, तो आरोपी ने जो कहा उससे कहा- मैं तुम्हारी बलि देना चाहता हूं। इसके बाद उसने तुरंत चाकू निकालकर निशांत पर हमला कर दिया। निशांत पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ नौ वार किए। मरणासन्न हाल में छोड़कर भाग गया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
मरा समझकर भाग निकला आरोपित
आरोपित उसे मरा समझकर भाग निकला। आरोपी ने निशांत के गले पर चार बार, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल नौ बार चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान आरोपी का चाकू भी टूट गया। वहीं घायल निशांत ने बताया कि हमले के दौरान आरोपी विक्की ने उससे कहा था कि उसकी बलि देने के बाद वह उसके भाई और रामबरन की भी बलि देकर उनकी हत्या करेगा।
होश आने पर घर पहुंचा मासूम
देर रात जब निशांत को होश आया, तो उसने हिम्मत जुटाई और खून से लथपथ हालत में पैदल ही जंगल से बाहर निकलकर अपने घर पहुंचा। बेटे की यह हालत देखकर स्वजन डर गए। तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। जब उसकी हालत में सुधार आया तब एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

