राज्य
मुजफ्फरपुर: युवती की एडिटेड अश्लील तस्वीरें वायरल कर तोड़ी शादी, विरोध करने पर परिवार को जान से मारने धमकी
बेला थाना क्षेत्र की युवती की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील व आपत्तिजनक रूप में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया है। इस शर्मनाक हरकत के जरिए आरोपितों ने पीड़िता की तय शादी तुड़वा दी। विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने व युवती को जबरन विदेश भेजने की धमकी दी है।
पीड़िता के पिता ने बेला थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें साहेबगंज थाना क्षेत्र के पांच लोगों को नामजद करते हुए 11 मोबाइल नंबर धारकों को आरोपित किया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
13 अक्टूबर को तय थी शादी
आवेदन में कहा कि पीड़िता की शादी 13 अक्टूबर को तय थी। नौ अक्टूबर को उसकी रिंग सेरेमनी थी, लेकिन तस्वीर प्रसारित होने के बाद शादी टूट गई। आरोपितों ने मिलीभगत कर पीड़िता की इंटरनेट मीडिया से तस्वीरें प्राप्त कर उन्हें अश्लील रूप में बदल दिया।
इसके बाद विभिन्न फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट व कई मोबाइल नंबरों के जरिए उन तस्वीरों को लड़की के रिश्तेदारों और लड़के वालों के पास भेज दिया गया। फर्जी चैट व अश्लील वीडियो देखकर लड़के पक्ष ने बदनामी के डर से शादी तोड़ दी।
पीड़ित के पिता ने आरोपितों से संपर्क कर बेटी का जीवन बख्शने की गुहार लगाई तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 2023 में पीजी की पढ़ाई के दौरान आरोपितों ने पीड़िता की फोटो-वीडियो प्राप्त कर इसका दुरुपयोग किया।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

