बिहार-झारखंड
Weather Update: बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब लगातार आगे बढ़ रहा है। इसे 28 अक्टूबर तक आंध्रप्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के Bihar Weather Forecast के अनुसार, 26 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर तक प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं।
इनके प्रभाव से 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
कई स्थानों पर हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम सामान्य बना रहेगा।
बादलों की आवाजाही के साथ दिन में हल्की गर्मी का प्रभाव रहेगा, जबकि सुबह और रात्रि में गुलाबी ठंड का अहसास होगा। चार दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं।
रविवार को पटना सहित 23 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
मौसम में बदलाव आने के साथ खेतों में तैयार फसलों का नुकसान पहुंच सकता है। किसान भाई पकी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित व सूखे स्थान पर रख सकते हैं।
सब्जियों और अन्य फसलों की अनावश्यक सिंचाई फिलहान स्थगित रखें। खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

