दिल्ली
दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, गुस्साए स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर पथराव किया
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
शुक्रवार रात लगी आग के जवाब में कथित देरी को लेकर गुस्साए स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर पथराव किया। आग बुझाने का काम रात भर जारी रहा और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग न्यू सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फर्नीचर बाजार में लगी और अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी के कारण तेजी से पूरे इलाके में फैल गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दमकल टीमों पर पथराव करने के बाद देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर पुलिस से मदद मांगी गई।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



