उत्तर प्रदेश
मुर्गी पालन से बन सकते हैं लाखपति…सरकार की इस योजना में मिल रहा लाखों का लोन, जानें कैसे करें अप्लाई
अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पूंजी की कमी आपको रोक रही है, तो उत्तर प्रदेश कुकुट पालन कर्ज योजना आपके लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है. राज्य सरकार की इस योजना के जरिए युवाओं, किसानों और पशुपालकों को पोल्ट्री फार्म यानी मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता और बैंक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, लोगों की आय बढ़ाना और प्रदेश में अंडा उत्पादन को मजबूत करना है. इस योजना का लाभ लेकर कई लोग अब गांव में ही रोजगार पा रहे हैं और परिवार के साथ रहकर अच्छी कमाई कर रहे हैं.
क्या है उत्तर प्रदेश कुकुट पालन कर्ज योजना?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू कुकुट विकास नीति के तहत यह योजना चलाई जा रही है. इसमें इच्छुक लोग 10 हजार या उससे अधिक क्षमता वाले पोल्ट्री फार्म स्थापित कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, 10 हजार मुर्गियों के फार्म को स्थापित करने में लगभग 99.53 लाख रुपये का खर्च आता है. इसमें से करीब 70 लाख रुपये तक का बैंक लोन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि शेष राशि लाभार्थी को स्वयं निवेश करनी होती है.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



