राज्य
दरभंगा में खून टपकती बोरी ने खोल दी संदिग्ध खेल की पोल, जांच में जुटी पुलिस
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने पशु का कटा सिर ले जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।
बोरी से टपक रहा था खून
जानकारी के अनुसार, अहिलवारा की ओर से चार युवक अलग-अलग साइकिलों पर बोरी में मांस लेकर बलहा गांव की तरफ जा रहे थे। पोखराम गांव के समीप ग्रामीणों की नजर एक बोरी से टपक रहे खून पर पड़ी। संदेह होने पर लोगों ने युवकों को रोककर बोरी की जांच करनी चाही।

तलाशी में मिला पशु का सिर
जांच के दौरान एक बोरी से पशु का कटा सिर बरामद हुआ। यह देखते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी साइकिल छोड़कर खेत के रास्ते फरार हो गए।
एसडीपीओ ने पहुंचकर लिया जायजा
घटना की सूचना मिलने पर बिरौल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पकड़े गए युवक की पहचान बलहा गांव निवासी मो. मुर्तुजा शाह के पुत्र दाऊद के रूप में हुई है।
मांस और साइकिल जब्त
पुलिस ने मौके से चार साइकिल और मांस से भरी बोरियों को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अहिलवारा गांव से पशु का सिर साइकिल के जरिए बलहा ले जा रहा था।
जांच के लिए भेजे जाएंगे अवशेष
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद अवशेष को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किस पशु का है।
फरार आरोपितों की तलाश जारी
पुलिस फरार तीन अन्य युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पशु की हत्या कहां की गई और अवशेष को कहां ले जाया जा रहा था।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



