राज्य
पश्चिम बंगाल में मंत्री बने भोजपुर के अर्जुन सिंह, पैतृक गांव केवटिया में जश्न का माहौल
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल (Bengal Government Cabinet Expansion) में भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत केवटिया गांव के मूल निवासी अर्जुन सिंह को मंत्री (Bengal Minister Arjun Singh बनाए जाने के समाचार से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके पैतृक गांव केवटिया में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
मंत्री बनने की सूचना मिलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। गांव के चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे को बधाई दी। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह देखा गया।

27 जून को मंत्री के घर का गृह प्रवेश
ग्रामीण विवेक सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह ने अपने पैतृक गांव केवटिया में नया घर बनवाया है। घर का गृह प्रवेश कार्यक्रम 27 जून को निर्धारित है। इस अवसर पर मंत्री अर्जुन सिंह अपने परिवार के साथ गांव पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अर्जुन सिंह ने बंगाल की राजनीति में बनाई अलग पहचान’
इसे लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोग उनके आगमन की तैयारी में जुटे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि केवटिया गांव में जन्मे अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने से न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे भोजपुर जिले का सम्मान बढ़ा है।
लोगों ने उम्मीद जताई कि वे नई जिम्मेदारी में जनहित से जुड़े कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों ने उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



