मध्य प्रदेश
इंदौर में मानवता शर्मसार : कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शहर के खजराना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। कॉलोनी के समीप कचरे के ढेर में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कचरे के ढेर के आसपास आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। संदेह होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां नवजात का शव पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि शुरुआती जांच में नवजात छह से सात माह का प्री-मैच्योर शिशु प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है, जहां रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और अन्य परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।
आसपास के लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है, वहीं क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि नवजात को वहां किसने छोड़ा और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



