उत्तर प्रदेश
सोमवती अमावस्या पर अगले सप्ताह चलाएगा कटरा-हरिद्वार विशेष सेवा
आगामी सोमवती अमावस्या के दौरान तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल अगले सप्ताह कटरा और हरिद्वार के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा संचालित करेगा।
स्पेशल ट्रेन (नंबर 04606) 14 जून को शाम 6.15 बजे जम्मू-कश्मीर के कटरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.30 बजे उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचेगी। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 04605 15 जून को हरिद्वार से शाम 5.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह सात बजे कटरा पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि यह सेवा पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन के रूप में संचालित की जाएगी और सोमवती अमावस्या के दौरान श्रद्धालुओं की अपेक्षित भीड़ को पूरा करने के लिए केवल एक राउंड ट्रिप निर्धारित की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि स्लीपर, जनरल, एसी 3 टियर और एसी 2 टियर कोच सहित कुल 16 कोच जोड़े जाएंगे, जबकि ट्रेन मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की शामिल हैं।
जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि रियासी जिले के कटरा शहर में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा, ‘माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
सिंघल ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे तुरंत आरक्षण करें और केवल वैध टिकट के साथ यात्रा करें।
उन्होंने कहा कि यात्री टिकट की उपलब्धता और आरक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

