पंजाब
गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस “जॉइंट वेंचर” की तरह काम कर रही: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस “जॉइंट वेंचर” की तरह काम कर रही: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
अहमदाबाद। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता भगवंत मान ने गुरुवार को गुजरात में कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कोई वास्तविक विपक्ष मौजूद नहीं है और दोनों दल “जॉइंट वेंचर” की तरह मिलकर काम कर रहे हैं।

यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि गुजरात में पिछले 30 वर्षों से भाजपा की सरकार है, लेकिन जनता के लिए कोई बड़ा या उल्लेखनीय काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी तरह कमजोर हो चुकी है और कई बार यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन कांग्रेस है और कौन भाजपा।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि विसावदर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने ऐसा उम्मीदवार उतारा, जिससे भाजपा को फायदा पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि गुजरात में विपक्ष सरकार से सवाल ही नहीं करता और यह देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ नजर आते हैं।
उन्होंने दावा किया कि गुजरात में मजबूत विपक्ष के अभाव के कारण ही जनता अब आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रही है, क्योंकि AAP जमीन से जुड़े मुद्दों को उठाती है। मान ने कहा कि किसानों या आदिवासियों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर पार्टी के नेता और विधायक मौके पर पहुंचते हैं और समाधान होने तक वहीं डटे रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में पहली बार मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) शुरू की गई है, जिसके तहत हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना में कोई आय सीमा या विशेष कार्ड की शर्त नहीं है, केवल आधार कार्ड से पंजीकरण किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।
भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी लोगों को अहमदाबाद, वडोदरा या सूरत जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जबकि पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनता की पहुंच में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना में सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कई योजनाओं में इतनी शर्तें जोड़ दी जाती हैं कि लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सच में लाभ देना चाहती है तो उसे बिना भेदभाव सभी तक पहुंचाना चाहिए।
बिजली व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा राज्य है, जहां 600 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है। इसका मतलब यह है कि हर महीने 300 यूनिट तक बिजली बिना किसी शर्त के मुफ्त है। उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था के चलते पंजाब के करीब 90 प्रतिशत लोगों को बिजली का बिल नहीं मिल रहा, जबकि कृषि के लिए बिजली पहले से ही मुफ्त है।
नशे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब को “उड़ता पंजाब” की छवि से बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया है। इस दौरान हजारों किलो नशा जब्त किया गया, तस्करों की संपत्तियों को ध्वस्त किया गया और बड़े नेटवर्क को तोड़ा गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने कई बार गुजरात के बंदरगाहों से नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹20,000 करोड़ आंकी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गुजरात पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।
👉 ऐसी ही राजनीति, राज्यों और जनहित से जुड़ी ताज़ा व भरोसेमंद खबरों के लिए पढ़ते रहें
www.jantavoicetimes.com

-
देश3 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश3 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड3 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
दिल्ली3 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
पंजाब3 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
देश3 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
देश3 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश3 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



