उत्तर प्रदेश
SP से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी महिला, फिर कानपुर देहात SP ने जो किया हर कोई कर रहा तारीफ
कानपुर देहात की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सिथरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली एक दिव्यांग महिला नीतू द्विवेदी करीब 25 किलोमीटर का सफर तय करके अपनी नन्ही बेटी के साथ एसपी दफ्तर पहुंचीं. लेकिन इस बार वे किसी शिकायत या समस्या के लिए नहीं बल्कि अपनी पेयजल समस्या का समाधान कराने पर आईपीएस अधिकारी श्रद्धा नरेंद्र पांडे का धन्यवाद करने आई थीं.
पेयजल समस्या के लिए दर-दर भटक रही थी दिव्यांग मां
जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग नीतू के गांव में पानी की सप्लाई होने के बावजूद उनके घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था. दिव्यांगता के कारण दूर से पानी लाना उनके लिए बहुत मुश्किल था. वे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर थक चुकी थीं और काफी पैसे भी खर्च कर चुकी थीं. लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही थी.
मामला पुलिस से जुड़ा न होने पर भी SP ने की मदद
महिला की बेबस स्थिति का वीडियो जब सोशल मीडिया के जरिए कानपुर देहात की एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामला पुलिस विभाग से सीधे तौर पर न जुड़े होने के बाद भी इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर महिला के घर पर पानी की सप्लाई चालू करवा दिया.
शुक्रिया अदा करने पहुंची महिला ने दिया छोटा सा तोहफा
घर में पानी पहुंचते ही नीतू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वे आभार व्यक्त करने के लिए एसपी दफ्तर पहुंचीं और अपने साथ धन्यवाद के रूप में एक छोटा सा पेन लेकर आईं. एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे को पेन देते समय महिला अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और अधिकारी से लिपटकर रो पड़ीं.
एसपी ने दिलाया बेटी की पढ़ाई में मदद का भरोसा
महिला को ढांढस बंधाते हुए एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोई भी समस्या होने पर वे बिना झिझक आ सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने महिला की मासूम बेटी से मन लगाकर पढ़ने को कहा और उसकी शिक्षा में आगे भी पूरी मदद करने का वादा किया.
कौन हैं IPS श्रद्धा नरेंद्र पांडे?
2017 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी श्रद्धा नरेंद्र पांडे मूल रूप से मुंबई (महाराष्ट्र) की रहने वाली हैं. वे एक कड़क अधिकारी होने के साथ-साथ आम जनमानस की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और तुरंत निस्तारण कराने के लिए जानी जाती हैं. इस इमोशनल पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस अधिकारी के इस मानवीय कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



