Connect with us

खेल

राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन, पहले दिन पटना, सिवान, बक्सर व कटिहार विजयी

राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन, पहले दिन पटना, सिवान, बक्सर व कटिहार विजयी

राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन, पहले दिन पटना, सिवान, बक्सर व कटिहार विजयी

पटना, 3 जनवरी। सीवान जिला के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, जीरादेई में शनिवार को दो दिवसीय 51वीं बिहार राज्य जूनियर (बालक) कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए मैचों में पटना,सीवान, बक्सर और कटिहार ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय,  जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र सिंह, जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोरंजन सिंह एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष मनन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक मिंहाज सर, जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, धज्जु सिंह उच्च विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद तिवारी एवं आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय की प्राचार्या सुमन कुमारी उपस्थित रहीं। महेंद्र उच्च विद्यालय, जीरादेई के स्काउट-गाइड छात्रों ने बैंड के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया, जबकि धज्जु सिंह उच्च विद्यालय, भरथुई गढ़ की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

जिला कबड्डी संघ के सभापति मनोरंजन सिंह ने विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों एवं निर्णायक मंडल का स्वागत किया। इस अवसर पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय ने जीरादेई में इंडोर स्टेडियम निर्माण की मांग रखी, जिस पर जिला खेल पदाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया। जिला योजना पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों को अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बताया।

प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रस्तरीय 10 निर्णायकों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन सचिव हरिकांत जी एवं डिफेंस कबड्डी क्लब के संचालक मिथुन माली के नेतृत्व में प्रतियोगिता सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
अन्य अतिथियों में पंकज कश्यप, सरोज सिंह राणा, प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह, अभय प्रभाकर, रविकांत राम, उमेश राम, प्रशांत पुष्कर, केशव सिंह, रिंकू कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बक्सर ने कटिहार को 35-22,

दरभंगा ने गया को 29-16,

पटना ने सारण को 32-27,

बक्सर ने बेगूसराय को 32-24,

कटिहार ने गया को 43-38,

सीवान ने मधेपुरा को 30-20,

कटिहार ने दरभंगा को 23-20

से हराया।

👉 इस और ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट Janta Voice Times पर विज़िट करें।

YashoRaj IT Solutions
Advertisement

Instagram

Facebook

yashoraj infosys, Best Web design company in patna 8

YashoRaj IT Solutions

Trending