Connect with us

मध्य प्रदेश

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 1 लाख युवाओं के रजिस्ट्रेशन का दावा, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ का आयोजन अभी दस दिन दूर है। हालांकि कांग्रेसी इससे पहले जश्न के मूड में आ गए हैं। आयोजन के लिए इंदौर से एक लाख रजिस्ट्रेशन होने का जश्न सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने मनाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ शहर के कांग्रेस नेता भंवरकुआं क्षेत्र में भोलाराम उस्ताद मार्ग पर पहुंचे। विद्यार्थी बहुल इस क्षेत्र में राहुल गांधी के कटआउट के साथ कांग्रेस नेताओं ने आतिशबाजी की। इसी बीच क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को भी कांग्रेस ने न्योता दिया।

शुक्रवार से शुरू हुए थे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

युवा संवाद के इस आयोजन के तहत 19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं। शुक्रवार रात से आयोजन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 75 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। मंगलवार को यह आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने का दावा किया गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के अनुसार 40 हजार रजिस्ट्रेशन कांग्रेस के कार्यकर्ता-पदाधिकारी युवाओं के बीच पहुंचकर करवा चुके हैं। इससे पहले देश में चार स्थानों कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में भी राहुल गांधी का छात्र संवाद हो चुका है। पांचवां आयोजन इंदौर में होगा और अब उम्मीद है कि यहां शामिल होने वाले युवाओं की संख्या अन्य स्थानों से भी ज्यादा होगी।

पार्टी स्टाल लगाकर स्पॉट रजिस्ट्रेशन करेगी

15 सितंबर से 18 सितंबर तक कांग्रेस अब स्टाल लगाकर भी छात्रों की गूंज के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन करेगी। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुकेश यादव, युवा कांग्रेस के सरफराज खान के अनुसार ये स्टाल भंवरकुआं और भोलाराम उस्ताद मार्ग पर ही लगेंगे। इसमें विद्यार्थियों के लिए मुफ्त चाय और पोहे की व्यवस्था होगी।

हर स्टाल पर अन्य जगह हुए राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के अंश भी प्रसारित किए जाएंगे। यहां पर विद्यार्थी इंदौर के आयोजन के लिए मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे।

Up Next

ई-चालान ने खोला चोरी की स्कूटी का राज, खाकी वर्दी में महिला चलाती दिखी; भोपाल पुलिस के सामने खड़े हुए कई सवाल

Don't Miss

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या को लेकर स्थिति संतोषजनक है, लेकिन चीता प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों को मिलने वाले चीता भत्ते को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। कूनो में वनरक्षक व अधिकारियों को 20 माह से चीता भत्ता नहीं मिला है, जो कि 1500 रुपये के करीब प्रति अधिकारी-कर्मचारी दिया जाता था। इसे लेकर स्टाफ ने अधिकारियों से सवाल भी किए लेकिन जवाब नहीं मिला। सबसे अहम जिम्मेदारी, फिर भी संसाधनों की कमी इससे चीतों की निगरानी में दिन-रात जुटे रहने वाले स्टाफ में असंतोष है। चीतों की ट्रैकिंग को सबसे प्राथमिकता का कार्य माना जाता है, जिसमें स्टाफ के अनुसार सीमित संसाधन में पूरी ट्रैकिंग करनी होती है। इसमें भी लंबे समय से भत्ता नहीं मिला है। चीतों पर खर्च पर विधानसभा में भी प्रश्न उठ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे पर सरकार को घेर चुकी है। प्रोजेक्ट की शुरुआत में मिली थी प्राथमिकता बता दें कि कूनो नेशनल पार्क मे चीतों का घर बसाने से पहले चीतों की निगरानी से लेकर बजट आदि की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी गई थी। चीतों की ट्रैकिंग के साथ साथ चीता मित्र का कंसेप्ट भी लाया गया था। जिससे कूनो के आसपास के गांवों के लोग चीतों को लेकर रूबरू हो सकें और चीता मित्र बनकर सुरक्षा में भागीदारी करें। यह वीडियो भी देखें Play 0:00 / 6:00 Settings Enter fullscreen mode यह भी पढ़ें- कूनो से लापता चीता निर्वा 13 दिन बाद खेतों में स्वस्थ मिली, नई कॉलर आईडी लगाकर फिर जंगल में छोड़ा पहले मिला भत्ता, फिर भुगतान हो गया लंबित इसी प्रोजेक्ट की शुरुआत में वन विभाग ने सहयोग के माध्यम से चीता ट्रैकरों के लिए बाइकों की व्यवस्था भी कराई थी, लेकिन यह कम ही संख्या में आ सकीं थीं और सभी को न मिलने के कारण तब असंतोष की स्थिति बनी थी। चीता ट्रैकिंग के काम को फोकस के साथ करने को लेकर चीता भत्ता की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन यह आरंभ में प्रदान किया गया। इसके बाद लंबित होने की स्थिति में आ गया। अब 20 माह का समय हो चुका है, लेकिन चीता भत्ता प्रदान नहीं किया गया है। नाम न बताने की शर्त पर चीता ट्रैकरों का कहना है कि चीता भत्ता को लेकर सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही साधन व संसाधन की कमी से भी वे जूझ रहे हैं। चीतों की ट्रैकिंग को लेकर दिन-रात डयूटी रहती है, जिसमें डीजल से लेकर अन्य संसाधनों को लेकर भी परेशानी होती है, इसको लेकर बात उठाई जाती है, लेकिन अधिकारियों की ओर से सुनवाई नहीं होती है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *