राज्य
कटिहार में छात्रा की पिटाई शिक्षिका को पड़ी भारी: पंचायत ने लगाया ₹45000 का जुर्माना, जांच जारी
जिले के कोढ़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय झिकटिया में छात्रा की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। 50 रुपये चोरी के संदेह में छात्रा को छड़ी से पीटने का आरोप शिक्षिका पर लगा है।
मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों, विद्यालय शिक्षा समिति और शिक्षकों की संयुक्त पंचायत में शिक्षिका पर 45 हजार रुपये का अर्थदंड लगा दिया गया।
इस फैसले को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि ऐसे मामलों का निपटारा पंचायत स्तर पर आर्थिक दंड लगाकर किया जाएगा, तो वैधानिक कार्रवाई और विभागीय प्रक्रिया की भूमिका क्या होगी।
हालांकि शिक्षा विभाग ने कहा कि विभागीय जांच और कार्रवाई अपने स्तर पर नियमानुसार जारी रहेगी। दरअसल, शुक्रवार को विद्यालय की शिक्षिका आभा कुमारी ने 50 रुपये चोरी के संदेह में एक छात्रा की छड़ी से पिटाई कर दी।
घर पहुंचने पर छात्रा ने स्वजन को शरीर पर चोट के निशान दिखाए, जिसके बाद स्वजन आक्रोशित हो उठे। मामले की लिखित शिकायत कोढ़ा थाना और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई।
ग्रामीणों का विरोध
शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और शिक्षिका का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शिक्षकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की संयुक्त बैठक बुलाई गई।
बैठक में शिक्षिका ने छात्रा को 15 छड़ी मारने की बात स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का भरोसा दिया। इसके बाद पंचायत ने प्रति छड़ी तीन हजार रुपये के हिसाब से 45 हजार रुपये अर्थदंड लगाने का निर्णय लिया। इसमें 10 हजार रुपये घायल छात्रा के इलाज के लिए दिए गए, जबकि शेष 35 हजार रुपये मंदिर विकास के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष को सौंप दिए गए।
हालांकि पंचायत के फैसले के बाद भी मामला समाप्त नहीं हुआ है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने संबंधित शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया है। बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



