Connect with us

मध्य प्रदेश

खातेगांव कांड: एसआईटी पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपित ड्राइवर गजेंद्र का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने के मामले में जांच कर रही एसआइटी की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपित ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर दिया।

घटना राजोदा से बरोठा के बीच की है, जहां आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर भागने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपित के पैर में लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआइटी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन रोककर टायर बदल रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में मौजूद एएसआई जैसे ही उसे साइड में ले गए, उसने अचानक एएसआइ की सर्विस रिवाल्वर छीन ली और भागने लगा।

एसआइटी ने उसको रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने फायर कर दिया। एसआइटी ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गजेंद्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।

टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया और छीनी गई सर्विस रिवाल्वर बरामद कर ली। घायल अक्कू को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उपचार के बाद घायल को इंदौर रैफर कर दिया गया।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *