राजनीति
‘मुझे पता है यह जोखिम भरा है, लेकिन…’; शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश जाने का कर दिया एलान
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में अपने देश लौटने की बात दोहराई है। शेख हसीना का कहना है कि भले ही तारिक रहमान के नेतृ्त्व वाली मौजूदा सरकार उन्हें गिरफ्तार कर ले, मार डाले या उन पर अत्याचार करे।
अगस्त 2024 में अपनी सरकार गिराने के बाद बांग्लादेश से बार चली गईं हसीना ने कहा कि लौटने पर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है या हिंसा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनका मानना है कि राजनीतिक जिम्मेदारी के नाते उन्हें अपने समर्थकों के साथ खड़ा होना चाहिए।
‘ बांग्लादेश लौटना जिम्मेदारी’
वाशिंगटन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित करते हुए, पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश लौटना उनकी जिम्मेदारी है और इससे जुड़े खतरे उन्हें रोक नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा, मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाऊंगी। मुझे डर नहीं है। मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं, गिरफ्तार कर सकते हैं और मुझ पर अत्याचार कर सकते हैं… लेकिन जाना मेरी जिम्मेदारी है। हालांकि, उन्होंने अपनी वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।
हसीना ने आगे कहा, इसमें कितना जोखिम है, इसकी मुझे परवाह नहीं है। मुझे वापस जाना ही है। उनके बेटे, साजीब वाजेद जॉय ने बाद में पत्रकारों को बताया कि अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है और समय आने पर इसकी घोषणा भी की जाएगी।
भारत सरकार का किया धन्यवाद
सत्ता से हटाए जाने के बाद से आवामी लीग की नेता भारत में रह रही हैं। उन्होंने राजनीतिक उथल-पुथल के उस दौर में उन्हें शरण देने के लिए भारत सरकार और यहां के लोगों का धन्यवाद भी किया।
उन्होंने कहा, भारत सरकार और यहां के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद; उन्होंने मुझे बिल्कुल वैसे ही अपनाया, जैसे 1975 में अपनाया था। उन्होंने उस दौर को याद किया जब उनके परिवार के कई सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, जिसमें वह और उनकी बहन बाल-बाल बची थीं।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की उन घटनाओं का भी जिक्र किया, जब जान को खतरा होने के बावजूद वह बांग्लादेश लौटी थीं। इनमें 1975 में अपने पिता शेख मुजीबुर रहमान और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या के बाद, कई साल विदेश में बिताने के बाद 1981 में उनकी वापसी शामिल है।
इसके अलावा, 2007 में राजनीतिक आपातकाल के दौरान भी वह वापस लौटी थीं, जबकि उस समय उन पर कई आपराधिक आरोप लगाए गए थे।
बांग्लादेशी नेतृत्व पर उठाए सवाल
शेख हसीना ने आरोप लगाया कि मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए उनके और आवामी लीग के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मामलों की वैधता पर सवाल उठाते हुए, उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं के खिलाफ लगे आरोपों का निपटारा न्यायिक प्रक्रिया के जरिए होना चाहिए।
हसीना ने कहा कि बांग्लादेश के राजनीतिक भविष्य का फैसला वहां के नागरिकों को स्वतंत्र और समावेशी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से करना चाहिए। उन्होंने कहा, मेरी अपील है कि बांग्लादेश के नागरिक स्वतंत्र और समावेशी राजनीतिक प्रक्रियाओं के जरिए अपनी सरकार चुनें।
इसके साथ हसीना ने स्वतंत्र अदालतों, अभिव्यक्ति की आजादी, राजनीतिक संगठन बनाने की छूट, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उचित कानूनी प्रक्रिया के सम्मान की वकालत की।
उन्होंने कहा, इसी तरह, जो लोग मेरी सरकार का विरोध करते हैं, वे भी नागरिक हैं और उनके अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। बांग्लादेश का भविष्य सुलह पर आधारित होना चाहिए, न कि बदले की भावना पर।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

