बिहार-झारखंड
‘राहुल देश को पप्पू मॉडल और PM नरेन्द्र मोदी राम मॉडल बनाना चाहते हैं!’ पूर्णिया में गरजे असम CM हिमंत बिस्वा सरमा
Himanta Biswa Sarma Purnea Rally: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुधवार को पूर्णिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दिग्गजों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। जिला परिषद परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखे राजनीतिक बाण चलाए।
अपने चिरपरिचित अंदाज में संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा,“कैसा हाल-चाल है आप लोगों का? बहुत बढ़िया है!” इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी और स्थानीय सांसद पप्पू यादव को आड़े हाथों लिया। सभा के समापन के बाद एनडीए नेताओं के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा की शुरुआत हुई।

‘वोट चोरी नहीं दिल चोरी है, पप्पू यादव त्यागें संसद’
कांग्रेस द्वारा लगातार लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश में वोट चोरी का झूठा हल्ला कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने जनता का ‘दिल चुराया’ है और उसी भरोसे से चुनाव जीता है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक सनातन रहेगा, भाजपा रहेगी और दिल जीतकर ही जनादेश हासिल किया जाता है। स्थानीय सांसद पर कटाक्ष करते हुए सरमा ने कहा कि अगर विपक्ष के दावे के मुताबिक सच में वोट चोरी हुआ है, तो यहां के सांसद पप्पू यादव को अपनी संसद सदस्यता त्याग देनी चाहिए।
-1793777851693.webp)
‘राहुल गांधी को बांग्लादेश से लड़ना चाहिए चुनाव’
असम सीएम ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे बिहार या असम की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत सकते, इसलिए उन्हें अब चुनाव लड़ने के लिए बांग्लादेश चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा,“राहुल गांधी 57 वर्ष की उम्र में भी खुद को युवा बताते हैं, जबकि तीन साल बाद वे सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आ जाएंगे।” उन्होंने जनता से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या देश से औरंगजेब और बाबर का नाम कटना चाहिए या नहीं?
पप्पू मॉडल बनाम राम मॉडल: घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार
राजनीतिक विजन की तुलना करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी देश को ‘पप्पू मॉडल’ पर ले जाना चाहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश को ‘राम मॉडल’ पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ है।
-1793779147431.webp)
देश में बदलती डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रतिस्पर्धा चीन व यूरोप के विकसित देशों से है; भारत को बांग्लादेश या नेपाल से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है।
नित्यानंद राय और रत्नेश सदा ने भी भरी हुंकार, पदयात्रा शुरू
कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा शुरू होने से पूर्व जनसभा को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने भी संबोधित किया और राज्य में कानून व्यवस्था व विकास को लेकर अपनी बात रखी। नेताओं के संबोधन के उपरांत जिला परिषद परिसर से विशाल पदयात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें भारी संख्या में एनडीए के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर शामिल हुए।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

