Connect with us

पंजाब

गुजरात बंदरगाह पर ड्रग्स बरामदगी को लेकर केंद्र पर बरसे सीएम भगवंत मान

गुजरात बंदरगाह पर ड्रग्स बरामदगी को लेकर केंद्र पर बरसे सीएम भगवंत मान

गुजरात बंदरगाह पर ड्रग्स बरामदगी को लेकर केंद्र पर बरसे सीएम भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात के एक बंदरगाह पर करीब 3 हजार क्विंटल ड्रग्स की बरामदगी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशा पकड़े जाने के बावजूद वहां अब तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। सीएम मान ने कहा कि जब गुजरात के बंदरगाह पर ड्रग्स पकड़ी जाती है तो मामले को दबा दिया जाता है, लेकिन पंजाब को नशे के नाम पर बार-बार बदनाम किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर हरित क्रांति तक पंजाब ने देश के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया है। इसके बावजूद पंजाब को नशे से जोड़कर उसकी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ रही है और “ड्रग्स पर युद्ध” कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि प्रदेश के कल्याण के लिए चलाया जा रहा एक गंभीर अभियान है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को इस “सफेद दाग” से मुक्त कराने में जो भी अधिकारी, कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #jantavoicetimes #cmpunjab #breakingnews #punjab #punjabnews

YashoRaj IT Solutions
Advertisement

Instagram

Facebook

yashoraj infosys, Best Web design company in patna 8

YashoRaj IT Solutions

Trending