राज्य
गैंगस्टर का वीडियो वायरल होने के मामले में पंजाब जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार
जेल के अंदर से एक गैंगस्टर द्वारा रिकॉर्ड किए गए कथित वायरल वीडियो की जांच के सिलसिले में यहां केंद्रीय कारागार के एक उपाधीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय कारागार में उपाधीक्षक के पद पर तैनात हरभजन सिंह को अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के कर्मचारियों ने 14 जून को होशियारपुर के सिटी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में चार और पांच जुलाई की दरम्यानी रात को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ पंजाब जेल एवं सुधार सेवा अधिनियम, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हालांकि, पुलिस ने तत्काल उन विशिष्ट आरोपों या सबूतों का खुलासा नहीं किया, जिनके कारण जेल अधिकारी की गिरफ्तारी हुई।
यह मामला बठिंडा जिले के तलवंडी साबो के निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के एक कथित वीडियो से उपजा है, जो सेंट्रल जेल, होशियारपुर में बंद है। यह वीडियो 14 जून को सोशल मीडिया पर सामने आया था।
वीडियो में मनप्रीत ने जेल कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न, पैसे की मांग और जेल के अंदर नशीले पदार्थों की उपलब्धता का आरोप लगाया है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ जेल कर्मियों ने कैदियों पर हमला किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जेलों में सुधार करने और कैदियों को उनके जीवन को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करने की अपील की।
वीडियो के प्रसार के बाद, जेल अधिकारियों ने आरोपों की जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जेल के अंदर मनप्रीत सिंह के पास से सिम रहित मोबाइल फोन बरामद किया गया।
वीडियो ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया, विपक्षी नेताओं ने जेल प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाया और कहा कि कैसे एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद एक गैंगस्टर इस तरह के वीडियो को प्रसारित करने में सक्षम था।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



