राज्य
ग्लोबल होगा बिहार का टूरिज्म और छठ महापर्व, CM सम्राट ने IFS अधिकारियों को दिया ब्रांडिंग का टास्क
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुरुवार को लोकसेवक आवास के संकल्प सभागार में बिहार मूल के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अपने कार्य अनुभव साझा करते हुए बिहार के पर्यटन स्थलों एवं राज्य के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के सुझाव दिए।
मुख्यमंत्री ने बिहार मूल के सभी लोगों से अपील की कि वे अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि के विकास में भी रुचि दिखाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने और राज्य की सकारात्मक छवि को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में विदेश सेवा के अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। गयाजी, सुल्तानगंज सहित राज्य के अनेक धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। बौद्ध सर्किट के विकास एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है।
इन पर्यटन स्थलों की वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग करने में विदेश सेवा के अधिकारियों के अनुभव एवं संपर्क उपयोगी साबित हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बिहार का सबसे बड़ा लोक आस्था का पर्व है। छठ के अवसर पर पटना सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुंगेर एवं औरंगाबाद के प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व की देश-विदेश में व्यापक पहचान बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि दुनिया के विभिन्न देशों से लोग इस अद्भुत सांस्कृतिक परंपरा को देखने व समझने बिहार आएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं, ऐतिहासिक स्थलों एवं स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने से राज्य में पर्यटन, रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विदेश सेवा के अधिकारियों को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
मुलाकात करने वाले अधिकारियों में मालदीव में डिप्टी हाई कमिश्नर कुमार गौरव, रोम स्थित भारतीय दूतावास में काउंसलर आकाश गुप्ता, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में काउंसलर नीतेश कुमार, मस्कट स्थित भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन तविशी बेहल पांडेय, भारतीय विदेश विभाग में सेंट्रल अमेरिका के निदेशक डॉ. राजीव रंजन, पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में काउंसलर नवीन कुमार तथा भारतीय विदेश विभाग में नार्थ की निदेशक मनुस्मृति सम्मिलित थीं। इस अवसर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

