राज्य
ग्वालियर जिले में अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने रविवार को अमेरिकी नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने का दावा किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया।
मोहना पुलिस थाने के प्रभारी विनय सिंह तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर अमेरिका के एक ऋणदाता के एजेंट की नकल की और ऋण प्रक्रिया के बहाने पीड़ितों का निजी डेटा हासिल करके उन्हें ठगड़ा।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्वालियर से करीब 35 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल जैनपथ पर छापा मारा, जहां आरोपी पिछले पांच महीने से कथित तौर पर फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे फरार मास्टरमाइंड प्रवल प्रताप सिंह परिहार के निर्देश पर काम करते थे। उन्होंने कथित तौर पर व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों का व्यक्तिगत डेटा प्राप्त किया और ऋण की पेशकश करने के लिए अमेरिका स्थित “लेंडिंग क्लब” के एजेंट के रूप में पेश किया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों का विश्वास हासिल करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर सामाजिक सुरक्षा नंबर, बैंक विवरण और प्रोसेसिंग चार्ज गिफ्ट वाउचर के रूप में एकत्र किए।
तोमर ने कहा कि आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्हें 15,000-20,000 रुपये का मासिक वेतन नकद दिया जाता था और पीड़ितों से कथित रूप से धोखाधड़ी की गई राशि पर पांच प्रतिशत कमीशन भी मिलता था।
पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी अभिषेक राजपूत (26) और शिवेंद्र सिंह परिहार (31), उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी आर्यन राजपूत (20) और नागालैंड के दीमापुर निवासी शुभम घोष (23) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से चार लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, हेडफोन, कथित धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल की गई स्क्रिप्ट, ग्राहकों का डेटा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।
भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि सरगना परिहार का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

