बिहार-झारखंड
कोसी में सरसों की खेती के साथ तैयार होगा ‘सफेद शहद’, विदेशों तक है भारी मांग; किसानों की होगी ‘चांदी’
कोसी क्षेत्र की बलुआई- दोमट मिट्टी और जलवायु सरसों के बेहतर उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।
इस लिहाज से उद्यान विभाग ने न सिर्फ इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरसों के खेती की योजना बनाया है, बल्कि सरसों की खेती के समय उच्च क्वालिटी का सफेद शहद भी तैयार कराने की योजना तैयार किया है।
इस शहद की देश से विदेश तक काफी मांग है। इसके लिए किसानों को आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
राजेन्द्र सुफलाम और पूसा सरसों की होगी खेती:
कोसी क्षेत्र की जलवायु के लिहाज से राजेन्द्र सुफलाम, पूसा सरसों 25 और पूसा सरसों 27 की खेती की योजना है। राजेन्द्र सुफलाम एक रोगरोधी और टिकाऊ उत्पादन देता है। पूसा सरसों 25 सिंचित क्षेत्रों में अच्छी पैदावार देनेवाला कम दिनों में पकनेवाली किस्म है।
स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद है मस्टर्ड शहद:
सरसों से तैयार होनेवाला शहद, जो अन्य शहद से अलग सफेद रंग का होता है, यह अपने एंटी बैक्टेरियल और पोषक तत्वों से भरपूर गुणों के कारण सेहद के लिए काफी फायदेमंद होता है।
जानकारों का कहना है कि इसमें प्राकृतिक एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और संक्रमण को रोकने में मदद करता है।
इसमें प्राकृतिक ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होता है, जो बिना चीनी के नुकसान के शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इस कारण इस शहद का देश व विदेश में काफी मांग है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

