बिहार-झारखंड
छपरा में एक बेड पर दो मरीजों के इलाज पर हंगामा, सदर अस्पताल में हथियार लहराने की सूचना से हड़कंप
सदर अस्पताल में सोमवार की देर रात एक बेड पर दो मरीजों के इलाज को लेकर मरीज के स्वजन और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। इसी दौरान अस्पताल परिसर में कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराए जाने की सूचना से अफरातफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। एएसपी राम पुकार सिंह पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कही और एक बेड पर दो मरीजों का इलाज किए जाने की जानकारी दी। इस व्यवस्था से नाराज स्वजन अस्पताल में हंगामा करने लगे।
घर से लोगों के पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद
हंगामे के बाद स्वजनों ने घटना की जानकारी घर पर दी। इसके बाद कुछ लोग अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान उनके द्वारा हथियार लहराए जाने की सूचना सामने आई।
इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके स्वजनों के बीच भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एएसपी राम पुकार सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर हथियार लेकर अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। एएसपी ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
घटना ने सदर अस्पताल में बेड की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों की संख्या के मुकाबले पर्याप्त बेड नहीं होने से गंभीर और दुर्घटना में घायल मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, अस्पताल परिसर में हथियार पहुंचने की सूचना सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बनी है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



