बिहार-झारखंड
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने 16 वर्षीय किशोर को मारी गोली, अस्पताल पहुंचते ही मौत; आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
तेघड़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद तेघड़ा स्थित बाजलपुरा के वार्ड संख्या 13 में बुधवार को अपराधियों ने 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी।
अज्ञात बदमाशों ने मो. समीर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
मृतक की पहचान मो. आशिक के पुत्र मो. समीर के रूप में हुई है। घटना के बाद तेघड़ा बाजार मस्जिद चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गंभीर रूप से घायल समीर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा पहुंचाया गया।

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किया गया रेफर
अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद समीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
स्वजन और स्थानीय लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की। बदमाशों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि किशोर को किस वजह से गोली मारी गई और घटना में कितने बदमाश शामिल थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में रखा गया है।
वार्ड 13 में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े किशोर की गोली मारकर हत्या की घटना से वार्ड संख्या 13 के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



