दिल्ली
दिल्ली मौसम: हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान; न्यूनतम तापमान गिरकर 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
दिल्ली में सुबह की बारिश के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 24.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 3.4 डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के लिए येलो-टू-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की-मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार सुबह 5.30 बजे के बीच 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र ने सुबह 8.30 बजे तक अगले तीन घंटों में 1.3 मिमी बारिश दर्ज की।
इस बीच, पालम में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 3.5 डिग्री कम है। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में तीन डिग्री कम है।
राष्ट्रीय राजधानी के कई मौसम केंद्रों पर रात भर हल्की बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह संतोषजनक श्रेणी में रहा और सुबह नौ बजे 59 (संतोषजनक) दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 71 (संतोषजनक) दर्ज किया गया।
सीपीसीबी मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

