राज्य
देवास में प्रेमी ने माता-पिता संग मिलकर किशोरी का गला घोंटा, पहले कुएं में, फिर पत्थर बांधकर तालाब में फेंका शव
देवास जिले के दूरस्थ हरणगांव थाना क्षेत्र में तालाब से पत्थरों से बंधा मिला किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार किशोरी की हत्या उसके प्रेमी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर की थी। वारदात के बाद शव को पहले घर के पास स्थित कुएं में फेंका गया, लेकिन शव ऊपर आने पर उसे बाहर निकालकर दो भारी पत्थर बांधे गए और तालाब में डाल दिया गया।
पुलिस ने मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रेमी के घर रहने पहुंची थी किशोरी
पुलिस के मुताबिक ग्राम खिवनी निवासी किशोरी का ग्राम रीछी निवासी जबर सिंह के साथ प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले किशोरी अपने माता-पिता का घर छोड़कर जबर सिंह के यहां चली गई थी और वहीं रहने लगी थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि जबर सिंह ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर किशोरी ने उपचार कराने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि जबर सिंह, उसके पिता टीकाराम बारेला और मां सावित्रीबाई ने मिलकर किशोरी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुएं से शव निकालकर तालाब में फेंका
हत्या के बाद आरोपितों ने शव को घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। कुछ समय बाद शव कुएं में ऊपर आ गया। इसके बाद आरोपितों ने शव को बाहर निकाला और साड़ी की मदद से दो भारी पत्थर बांध दिए। पहचान छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे तालाब में फेंक दिया गया।
जलस्तर घटा तो सामने आए हाथ-पैर
तालाब में बारिश नहीं होने के कारण जलस्तर लगातार कम हो रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पानी में दिखाई दे रहे शव के हाथ-पैर पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। जांच के दौरान शव से भारी पत्थर बंधे होने की पुष्टि हुई।
पीएम रिपोर्ट और बयानों से खुला हत्या का राज
करीब तीन दिन पहले शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के नेतृत्व में हुई जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, किशोरी के स्वजन और अन्य लोगों के बयान महत्वपूर्ण साबित हुए। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए जबर सिंह और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



