राज्य
पुत्र ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या की तो माता-पिता ने भी पटरी पर लेटकर दे दी जान.. दमोह में हृदयविदारक घटना
दमोह में एक परिवार पर रक्षाबंधन के दिन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा फाटक पर शुक्रवार को ट्रेन से कटकर माता-पिता और पुत्र ने आत्महत्या कर ली। पहले बेटे ने करैया फाटक के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दी। जब माता-पिता ने बेटे का शव देखा तो करीब दो किमी दूर जाकर वे भी पटरी पर लेट गए और ट्रेन से कटकर उन्होंने भी जान दे दी।
आरपीएफ और कोतवाली पुलिस ने तीनों के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
दो साल पहले हुई थी युवक की शादी
हिंडोरिया थाना के करैया गांव निवासी भरत अहिरवार (58) जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। उनके साथी भागचंद अहिरवार ने बताया कि उनके पुत्र मुकेश अहिरवार (30) की दो साल पहले ही शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती है। छोटा भाई दौलत अहिरवार रक्षाबंधन में बहन को लेने के लिए सागर गया था।
घटना से पहले पड़ोसी से की थी मुलाकात
पड़ोसी मनोज अहिरवार ने बताया कि घटना के 10 मिनट पहले मुकेश मेरे घर आया था। उसने बताया कि घर में कुछ समस्या आ गई है। उन्होंने घर में पूजा के कारण कुछ देर के बाद आने के लिए कहा। 10 मिनट बाद पता चला कि मुकेश ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।
माता-पिता ने रेलवे फाटक के पास दी जान
मां उमा अहिरवार (55) और पिता भरत ने बेटे का शव देखा तो वे बाइक से धरमपुरा फाटक के पास पहुंचे और ट्रेन से कटकर जान दे दी। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच की जा रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



