Connect with us

बिहार-झारखंड

पूर्वी चंपारण के युवक ने मुजफ्फरपुर में फंदे से लटककर दी जान, जांच के लिए बुलाई गई एफएसएल टीम

सदर थाना के साकेतपुरी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृत युवक अस्मित कुमार था। वह पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना इलाके के ठिकहां गांव का रहनेवाला बताया गया है।

शनिवार को हुई इस अनहोनी के बाद मृतक के स्वजन में चीख-पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा मामले की सूचना तुरंत सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया।

पुलिसकर्मियों ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।

मामले की जांच कर रही पुलिस

युवक ने किन परिस्थितियों में और किस मानसिक तनाव के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सदर थाना

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और स्वजन के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *