उत्तर प्रदेश
वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला पर हुई गोलियों की बारिश! फिर ताबड़तोड़ एनकांउटर में गिरफ्तार हुए 3 बदमाश
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में असलहा तस्करों के खिलाफ दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. लंका थाना क्षेत्र के नरिया इलाके में हुई इस घटना में यूपी पुलिस के सिपाही अमित शुक्ला को तीन गोलियां (पेट, पीठ और हाथ में) लग गईं जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है.
नरिया तराहे पर दबिश के दौरान सिपाही पर हमला
शुक्रवार देर शाम लंका थाना क्षेत्र के नरिया तराहे पर पुलिस टीम असलहा तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची थी. पुलिस को देखकर बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सिपाही अमित शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया जिससे उनकी जान बच सकी. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
पहला एनकाउंटर: लोटू वीर मंदिर के पास मुठभेड़ में राज विश्वकर्मा गिरफ्तार
घटना के बाद लंका पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपियों की तलाश में जुट गई. लंका थाना क्षेत्र के लोटू वीर मंदिर के पास भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राज विश्वकर्मा नामक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया और अस्पताल पहुंचाया. पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम का खुलासा किया.
दूसरा एनकाउंटर: हथियार बरामदगी के दौरान अंजनी झा और राजू तिवारी भी धरे गए
पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर फरार चल रहे अन्य मुख्य आरोपी अंजनी झा और राजू तिवारी की भी धरपकड़ शुरू कर दी. पुलिस पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद अपने अवैध हथियार सामने घाट के पास छुपाए हैं. जब पुलिस उन्हें हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई तो उन्होंने छुपाए हुए असलहे निकालकर एक बार फिर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी भी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों का बयान
पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही को गोली मारने वाले सभी मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. घायल बदमाशों का इलाज कराया जा रहा है और उनके आपराधिक इतिहास व अन्य साथियों की सुरागकशी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

