राज्य
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: न्यायिक आयोग सख्त, DM-SP से तलब की FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच लगातार जारी है।
इधर, न्यायिक जांच आयोग ने मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) जांच रिपोर्ट और केस से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में न्यायिक जांच आयोग के सचिव सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने भोजपुर के डीएम एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।
आयोग ने लंबित जांच के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से दर्ज संबंधित कांडों की प्रमाणित केस, डायरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल को भेजे गए हथियार एवं मृतक के विसरा जांच से संबंधित प्रतिवेदन की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
आयोग ने यह भी कहा है कि यदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, वीडियोग्राफी अथवा अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध हों तो उनकी प्रतियां भी आयोग को उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आयोग की जांच के दौरान मांगे गए सभी अभिलेख समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
पीड़ित पक्ष से हो चुकी है नौ गवाही
पहले चरण में 11 जुलाई से न्यायिक जांच आयोग के समक्ष गवाही की प्रक्रिया शुरू हुई है। 15 जुलाई तक पीड़ित पक्ष की ओर से भरत की मां आशा देवी, पिता काशीनाथ तिवारी, भाई चंदन तिवारी और भाभी सुमन देवी समेत नौ लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है।
पुलिस प्रशासन की ओर से जगदीशपुर एसडीओ एवं तत्कालीन डीएसपी, तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत नौ की गवाही हो चुकी है। पीड़ित पक्ष के शेष गवाहों के बयान दूसरे चरण में दर्ज किए जाएंगे।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



