मध्य प्रदेश
भोपाल में MLB कॉलेज के पास शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, ABVP की अगुआई में किया प्रदर्शन
शहर में महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कॉलेज के पास संचालित शराब की दुकान को लेकर शहर में छात्र राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्राओं की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दुकान को तत्काल हटाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया। करीब 200 पुलिसकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी तैयार रखे गए।
छात्राओं की सुरक्षा को खतरा
अभाविप का आरोप है कि कालेज के पास शराब दुकान संचालित होने से छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। संगठन का कहना है कि इस वजह से इलाके में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे छात्राओं को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कॉलेज कैंपस और पास के बस स्टाप के आसपास छेड़छाड़ की घटनाओं का डर बढ़ गया है।
मंगलवार दोपहर पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे पर शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी, जिसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक स्थानीय मुद्दा नहीं, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है।

शराब दुकान हटाने की मांग
संगठन ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांग शराब दुकान को तत्काल हटाने की है। इसके अलावा, छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इलाके में ओवरब्रिज निर्माण, मुख्य स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
अभाविप ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन का कहना है कि वे पिछले एक वर्ष से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं और दो महीने पहले प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क बना हुआ है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



