राज्य
मध्य प्रदेश: मंदसौर में डंपर ने महिला को मारी टक्कर, 8 KM तक घसीटा; सड़क पर बिखरे मिले शरीर के अंग
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां नापाखेड़ा और टकरावद के बीच सड़क पार कर रही एक रसोई में काम करने वाली महिला को अनियंत्रित गति से आ रही डंपर ने टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद महिला का शव डंपर में ही फंस गया। पर चालक नहीं रुका और भगाता रहा। ग्राम बिल्लौद में बस स्टैंड पर उसका पैर गिरा। उसके आगे कुछ अंग मिले वहीं 200 मीटर दूर महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पढ़िए पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में रसोई में काम करने वाली लालीबाई पत्नी जसवंतसिंह निवासी रेलवे स्टेशन के पास पिपलियामंडी बाइक से हलवाई रमेश यादव निवासी राजाखेड़ी के साथ पीपलखेड़ी से कार्य कर पिपलियामंडी आ रहे थे।
टक्कर के बाद डंपर में फंसा रहा महिला का शव
रात लगभग 1:30 बजे रास्ते टकरावद के पास शौच के लिए रुकी। शौच कर सड़क पार कर रही तभी टकरावद तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला उसमें ही फंस गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी डंपर का ड्राइवर नहीं रुका और महिला का शव उससे घिसटता रहा।
घटना स्थल से लगभग आठ किमी दूर ग्राम बिल्लौद बस स्टैंड के यहां महिला का पैर गिरा। इसके कुछ अंग बिल्लौद में दूध डेयरी के सामने गिरे। और यहां से लगभग 200 मीटर दूर महिला का शव गिरा।
रात लगभग ढाई बजे नाहरगढ़ पुलिस ने महिला के शव व अंगों को सड़क से उठाकर पोस्ट मार्टम करने भेजा। इसके बाद शव की पहचान कर बुधवार को शव स्वजन को सौंपा।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



