उत्तर प्रदेश
यूपी में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए ₹51,000 दे रही सरकार, आवेदन करने के बाद खाते में आएगी रकम
उत्तर प्रदेश की सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहत देने वाली योजना चला रही है, जिसका नाम है ‘शादी अनुदान योजना’. इस पहल का मुख्य मकसद गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आने वाले आर्थिक बोझ को हल्का करना और उन्हें सीधे वित्तीय सहायता पहुंचाना है.
राज्य में यह योजना अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा संचालित की जाती है. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति (SC) व सामान्य वर्ग के लिए समाज कल्याण विभाग और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए जनजाति विकास विभाग इस अनुदान को जारी करता है.
कितनी मिलती है मदद और क्या हैं नियम?
शादी अनुदान योजना के तहत पात्र परिवारों को बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपये की अनुदान राशि दी जाती है. सरकार के नियमानुसार, एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियों की शादी के लिए ही यह अनुदान मिल सकता है. पहले यह राशि 20,000-35,000 रुपये थी, जिसे 2024 में बढ़ाकर 51,000 रुपये कर दिया गया.
पात्रता की मुख्य शर्तें
- शादी की तय तारीख तक लड़की की उम्र कम से कम 18 वर्ष और लड़के की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी अनिवार्य है.
- पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की सभी स्रोतों से मिलाकर वार्षिक आय शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वार्षिक आय सीमा अधिकतम ₹46,080 और शहरी क्षेत्रों में अधिकतम ₹56,460 तय की गई है.
विधवा और बेसहारा महिलाओं को प्राथमिकता
अगर आवेदक महिला विधवा या बेसहारा है, तो उसे योजना में पहली प्राथमिकता दी जाएगी. खास बात यह है कि ऐसी महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी.
कैसे करें आवेदन? समझें पूरा प्रोसेस
इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को काफी आसान और पारदर्शी बनाया गया है:
- ऑनलाइन आवेदन: आप अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र (Jan Suvidha Kendra), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के दफ्तर या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.shadianudan.upsdc.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
- समय सीमा का रखें ध्यान: आवेदन शादी की तय तारीख से 90 दिन पहले या फिर शादी होने के 90 दिन के भीतर हर हाल में कर देना चाहिए.
- हार्ड कॉपी जमा करना: ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी एक प्रिंट आउट कॉपी निकाल लें. उसके साथ अपने सभी जरूरी कागजात जोड़कर संबंधित कार्यालय में जमा करना न भूलें.
आवेदन के लिए जरूरी कागजात
फॉर्म भरते समय आपके पास नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स होने बेहद जरूरी हैं:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- शादी की तारीख दर्शाने वाला प्रमाण पत्र (जैसे शादी का कार्ड)
- विधवा या दिव्यांगता (PwD) से जुड़ा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक पासबुक या बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



