उत्तर प्रदेश
रसड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे प्रिंस युकेश सिंह? मायावती की इस बैठक से मिला बड़ा संकेत
बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन के बाद अब उनके बेटे प्रिंस यूकेश सिंह राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती द्वारा बुलाई गई पदाधिकारियों और प्रभारियों की एक अहम बैठक में प्रिंस यूकेश सिंह अपने पिता की जगह इस बैठक में नजर आए.
मायावती की बैठक में हुए शामिल
बसपा प्रमुख मायावती ने हाल ही में पदाधिकारियों और प्रभारियों की एक अहम बैठक बुलाई थी. इस बैठक में उमाशंकर सिंह की जगह उनके बेटे प्रिंस यूकेश सिंह नजर आए. बसपा में आमतौर पर प्रभारियों को ही आगे चलकर चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाता है.
बसपा प्रमुख ने दिया था आश्वासन
उमाशंकर सिंह के निधन के बाद मायावती ने उनके परिवार को पूरा समर्थन देने की बात कही थी. उन्होंने भरोसा दिलाया था कि अगर परिवार चाहेगा, तो वह प्रिंस युकेश सिंह को राजनीति में आगे बढ़ाएंगी और उनके पिता की जगह उन्हें पूरा महत्व देंगी.
पिता के कारोबार के बाद राजनीतिक विरासत
प्रिंस यूकेश सिंह पहले से ही छात्र संघ कंस्ट्रक्शन के सीईओ के रूप में अपने पिता के कारोबार का कामकाज संभाल रहे हैं. अब वह राजनीति में भी सक्रिय हो गए हैं. रक्षाबंधन के मौके पर भी उनके घर पिता के समय जैसी ही चहल-पहल और लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली.
रसड़ा सीट पर बसपा का दबदबा
रसड़ा विधानसभा सीट पर 20 साल से बहुजन समाज पार्टी का ही कब्जा है. 2002 से लेकर 2022 तक बसपा का ही उम्मीदवार इस विधानसभा सीट से चुनाव जीत रहा है. उमाशंकर सिंह साल 2012 से लगातार इस सीट से विधायक चुने जा रहे थे. अब उनकी राजनीतिक विरासत की जिम्मेदारी बेटे युकेश सिंह के कंधों पर है.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



