उत्तर प्रदेश
लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास धंसी सड़क, 12 फीट गहरे गड्ढे में समा गई बाइक
राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश के बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास मुख्य सड़क पर अचानक 10 से 12 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा हो गया जिसमें एक बड़ा हादसा घटित हुआ.
2/7
कैसरबाग से लौट रहे नितिन प्रजापति की बाइक बारिश और अंधेरे के कारण सड़क पर बने 12 फीट गहरे गड्ढे का अंदाजा न लगने से सीधे उसमें समा गई.
3/7
हादसे के बाद मौके पर पहुंची क्रेन मशीन से काफी मशक्कत के बाद गड्ढे के अंदर पूरी तरह डूब चुकी मोटरसाइकिल को बाहर निकाला गया.
4/7
हादसे के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक बेहोश रहे घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और कई टांके लगे हैं जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
5/7
यह भयानक हादसा उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम व वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के आवास के ठीक सामने हुआ जिससे वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.
6/7
व्यस्त मुख्य मार्ग पर हादसा होने और छात्रों व स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया.
7/7
घटना के बाद जागे नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से मौके पर बैरिकेडिंग दुरुस्त कर गड्ढे को मिट्टी से भरने का काम शुरू किया.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



