Connect with us

मध्य प्रदेश

रेलवे भर्ती में थम नहीं रहा खेल: 2 सितंबर को दौड़े थे डमी, ठीक सातवें दिन फिर पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

रेलवे के ग्रुप डी और लेवल-एक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में डमी अभ्यर्थियों के जरिये फर्जीवाड़े का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छह सितंबर को बिहार के दो युवकों के वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आने के तीन दिन बाद बुधवार को फिर ऐसा ही मामला पकड़ में आया।

इस बार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के तीन युवक दूसरे की जगह पीईटी देने पहुंचे। लेकिन रेटिना टेस्ट और फोटो रिकार्ड के मिलान में पोल खुल गई। तीन युवकों को पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि नौ सितंबर को पकड़े गए पंकज यादव और गौरव यादव दो सितंबर को भी इन्हीं अभ्यर्थियों की जगह पीईटी दे चुके थे। यानी पहली बार में यह पकड़ में नहीं आए, इससे रेलवे की पहचान सत्यापन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम रेलवे के दीपक तिवारी के मुताबिक, पकड़े गए युवकों में फिरोजाबाद के ग्राम जफराबाद निवासी 21 वर्षीय गौरव पुत्र दिगंबर यादव, अलीनगर निवासी 33 वर्षीय पंकज पुत्र भूरी सिंह यादव और ग्राम बावली निवासी 20 वर्षीय अनुज पुत्र रामकिशोर शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि गौरव यादव वास्तविक अभ्यर्थी अनुज दिवाकर के स्थान पर और पंकज यादव वास्तविक अभ्यर्थी मनीष के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। फिरोजाबाद निवासी 26 वर्षीय मनीष सिंह पीईटी में शामिल होने के लिए रतलाम पहुंचा ही नहीं, वह फरार है।

पंकज ने 50 हजार रुपये में तय किया था सौदा

पूछताछ में सामने आया कि पंकज यादव इससे पहले हैदराबाद में ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में भी मनीष के स्थान पर शामिल हुआ था। पीईटी देने के लिए वह हैदराबाद से फ्लाइट से इंदौर और फिर वहां से रतलाम पहुंचा।

रतलाम में पंकज सहित तीनों युवक रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित होटल में रुके थे। पुलिस के अनुसार तीनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मनीष के स्थान पर पीईटी देने के लिए 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। वहीं अनुज के स्थान पर गौरव ने परीक्षा देने के कोई रुपये नहीं लिए, क्योंकि दोनों आपस में हैं।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *