बिहार-झारखंड
Bhagalpur Flood Deaths : पूर्व विधायक गोपाल मंडल के भतीजे समेत 4 की मौत, विसर्जन के दौरान डूबा 18 साल का शुभम
Bhagalpur Flood Deaths: जिले में गंगा और सहायक नदियों की बाढ़ का प्रकोप अब जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार को नवगछिया, पीरपैंती, अजगैवीनाथ धाम और नाथनगर प्रखंड क्षेत्रों में बाढ़ जनित अलग-अलग हादसों में चार लोगों की असामयिक मौत हो गई। मृतकों में पूर्व विधायक गोपाल मंडल के 18 वर्षीय सगे भतीजे शुभम कुमार, एक तीन वर्षीय मासूम बालक, करंट की चपेट में आया एक मैट्रिक का छात्र और राहत शिविर में रह रहे एक वृद्ध शामिल हैं। एक ही दिन में चार मौतों की खबर से पूरे जिले में कोहराम मच गया है।
परबत्ता में कथा विसर्जन के दौरान डूबे पूर्व विधायक के भतीजे, NDRF ने निकाला शव
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता गांव में भागवत कथा संपन्न होने के बाद विसर्जन के दौरान मंगलवार को गहरे पानी में डूबने से 18 वर्षीय शुभम कुमार की मौत हो गई। मृतक अनिल मंडल का पुत्र और पूर्व विधायक गोपाल मंडल का भतीजा था। पूर्व विधायक ने बताया कि विसर्जन के दौरान पैर फिसल जाने के कारण शुभम अचानक गहरे और तेज पानी के बहाव में समा गया। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से शुभम का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
खेत में डूबा तीन साल का मासूम, दरवाजे पर लटके तार से छात्र की मौत
पीरपैंती प्रखंड के एकचारी दियारा थाना अंतर्गत एकचारी गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से मुकेश मंडल के तीन वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार की जान चली गई। बासा के निकट मूली के खेत में बाढ़ का पानी घुस आया था। माता-पिता खेत में मूली उखाड़ रहे थे और बालक को सूखे स्थान पर खड़ा किया था। इसी दौरान वह चापाकल के समीप पहुंचे पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। जब तक परिजन दौड़े, तब तक बच्चे की सांसें थम चुकी थीं।
-
भागलपुर जिले के नवगछिया, पीरपैंती, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) और नाथनगर में बाढ़ से चार लोगों की मौत
-
परबत्ता में भागवत कथा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबा पूर्व विधायक गोपाल मंडल का 18 वर्षीय भतीजा शुभम, एनडीआरएफ ने निकाला शव
-
एकचारी दियारा में मूली के खेत के पास तेज धार में बहने से 3 वर्षीय मासूम रूपेश की मौत; फतेहपुर में बाढ़ के बीच करंट से मरा 16 वर्षीय छात्र
-
नाथनगर सीटीएस मैदान स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रहे 76 वर्षीय रामदेव मंडल की तबीयत बिगड़ने से मौत; सीओ ने बताया प्राकृतिक कारण
उधर, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) की गनगनियां पंचायत स्थित बाढ़ प्रभावित फतेहपुर गांव में 16 वर्षीय छात्र रोहित कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। भारद्वाज मंडल का पुत्र रोहित मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। गांव और घर के चारों ओर बाढ़ का पानी जमा है। सुबह जब वह शौच के लिए छत से नीचे उतरा, तो दरवाजे के पास बाढ़ के पानी के ऊपर लटक रहे नंगे बिजली तार के संपर्क में आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नाथनगर राहत शिविर में वृद्ध की मौत, मुआवजे पर संशय
चौथी घटना नाथनगर स्थित सीटीएस मैदान के बाढ़ राहत शिविर में घटी, जहां पिछले पांच-छह दिनों से शरण लिए 76 वर्षीय रामदेव मंडल की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मूल रूप से एकचारी के निवासी रामदेव अपने ननिहाल रत्तीपुर बैरिया में रहते थे। वे पिछले दो-तीन दिनों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। बुधवार सुबह स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें जेएलएनएमसीएच (मायागंज) ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नाथनगर के अंचल अधिकारी (सीओ) मनोहर कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक मौत का मामला है, इसलिए आपदा प्रबंधन नियमावली के तहत इसमें अनुग्रह राशि (मुआवजा) देय नहीं होगी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



