बिहार-झारखंड
रोहतास को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, डीएम ने एयरपोर्ट के लिए चिह्नित जमीन का लिया जायजा
रोहतास जिले में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने चेनारी प्रखंड के सबराबाद क्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए चिह्नित किए जा रहे संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर भूमि की उपलब्धता समेत अन्य जरूरी पहलुओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूमि की उपलब्धता, भौगोलिक स्थिति, सड़क संपर्क, उपलब्ध रकबा और आसपास की आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों से जमीन की प्रकृति और स्थल से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, चेनारी को संभावित स्थल से संबंधित भूमि का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि एयरपोर्ट निर्माण को लेकर आगे की आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जा सके।
हवाई कनेक्टिविटी होगी बेहतर
डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण होने से रोहतास की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे व्यापार, पर्यटन, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ जिले में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है। साथ ही प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों तक आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
निरीक्षण के दौरान हाईवे से बेहतर सड़क संपर्क को भी महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में देखा गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एयरपोर्ट स्थल की कनेक्टिविटी सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मोहम्मद जफर हसन, विशेष कार्य पदाधिकारी विनय प्रताप, स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



