मध्य प्रदेश
विदिशा में स्कूल प्राचार्य ने बच्ची को उठाकर फेंका, Video वायरल; स्कूटी-लैपटॉप के बदले रिश्वत मांगने का भी आरोप
जिले के धामनोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संकुल प्राचार्य कमल सिंह मीणा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। करीब एक महीने पुराने बताए जा रहे इस वीडियो में प्राचार्य स्कूल परिसर में खेल रही एक बच्ची को उठाकर फेंकते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि बच्ची उनकी अपनी तीन वर्षीय बेटी है और यह घटना एक युवक के साथ विवाद के दौरान हुई।
मामले में गांव के निवासी खुमान सिंह ने प्राचार्य पर रिश्वत मांगने और वीडियो डिलीट कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। खुमान सिंह के मुताबिक, कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को सरकारी योजना के तहत स्कूटी और लैपटॉप मिलना था। इसका लाभ दिलाने के बदले प्राचार्य ने कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। युवक ने इस बातचीत का वीडियो बना लिया था।
रिश्वत मांगने का वीडियो हटाने को लेकर विवाद
खुमान सिंह का दावा है कि रिश्वत मांगने से जुड़ा वीडियो डिलीट करने के लिए प्राचार्य उन पर दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने वीडियो हटाने से इन्कार किया तो विवाद बढ़ गया। युवक के अनुसार, इसी दौरान प्राचार्य ने स्कूल परिसर में खेल रही अपनी तीन साल की बेटी को उठाकर उनकी ओर फेंक दिया।
खुमान सिंह का कहना है कि उन्होंने बच्ची को लपक लिया, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई। आरोप है कि इसके बाद प्राचार्य ने बच्ची की जान लेने और उन्हें हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। युवक का दावा है कि डर के कारण उन्होंने रिश्वत मांगने से जुड़ा वीडियो डिलीट कर दिया था। अब उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया को दी है।
शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान
घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने संकुल प्राचार्य कमल सिंह मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

